Hindi ChessBase India

हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल एक प्रयास है हिन्दी भाषी क्षेत्रो मे इस महान खेल के प्रचार प्रसार के लिए । हमारी कोशिश है की हम हर बड़े मुक़ाबले के बारे मे , विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के खेलो के बारे मे हर बारीक तकनीकी जानकारी आप तक पहुंचाए ! जो खेलना शुरू कर रहे है या जो पहले से ही खेल से जुड़े हुए है सभी को इस चैनल के माध्यम से उनका खेल बेहतर करने मे मदद मिले ! हम नवोदित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते है तो दिग्गज खिलाड़ियों को उनका ज्ञान साझा करने के लिए आमंत्रित भी करते है ! आइये हम सब मिलकर इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए !


Hindi ChessBase India

लय में लौट रहे प्रज्ञानन्दा करेंगे ग्रैंड चैस टूर से वापसी? सिंदारोव को हराया
by Niklesh Jain - 18/05/2026
ग्रैंड चैस टूर के पहले क्लासिकल मुक़ाबले सुपर क्लासिकल शतरंज के चार राउंड बीत चुके है और जर्मनी के विंसेंट केमर 3 अंकों के साथ एकल बढ़त पर चल रहे है जबकि भारत के प्रज्ञानन्दा, अनीश गिरी और यार्डन फारेस्ट के साथ 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है, फ़िलहाल प्रज्ञानन्दा को एक जीत मिली है और वो थी विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर जवोखिर सिंदारोव के ख़िलाफ़, अब देखना यह है कि करीब एक साल से खराब लय से जूझ रहे रहे प्रज्ञानन्दा वापसी करेंगे? chessbase.in/news/gct-super-chess-classic-2026-hin…

1 week ago (edited) | [YT] | 219

Hindi ChessBase India

आप सभी सिर्फ दर्शक नहीं हैं—आप में से बहत से लोग किसी न किसी रूप में मेरे छात्र भी हैं। पिछले कई वर्षों से जब भी मैं commentary करता हूँ, games का analysis करता हूँ या post-game insights साझा करता हूँ, मेरा उद्देश्य हमेशा यही रहता है कि आप कुछ नया सीखें और अपने खेल को बेहतर बना सकें।

आज मैं आप सभी के साथ एक खास बात साझा करना चाहता हूँ—मैं अब officially FIDE Trainer बन गया हूँ।

यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं है। इसमें आप सभी का भी बहुत बड़ा योगदान है। आपके लगातार support, feedback, और सीखने की इच्छा ने मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

मेरा वादा है कि आगे भी मैं आपको और बेहतर, गहराई से और practical chess understanding देने की पूरी कोशिश करता रहूँगा—ताकि आप सिर्फ moves ना सीखें, बल्कि chess को सही तरीके से समझें।

दिल से धन्यवाद,
आपका
Niklesh Jain

4 weeks ago (edited) | [YT] | 408

Hindi ChessBase India

कैसे सिंदारोव बने कैंडिडेट विजेता ? कैसा होगा गुकेश से मुकाबला?
by Niklesh Jain - 20/04/2026
इस समय पूरी शतरंज की दुनिया में एक किसी एक खिलाड़ी के सबसे ज़्यादा चर्चे है तो वह उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय जावोखिर सिंदारोव, वो सिंदारोव जो अपने खेल जीवन की शगुरुआत से ही उनके ही देश की बेहतरीन प्रतिभा अब्दुसत्तारोव नोदीरबेक की छाया में दुनिया को नज़र नहीं आते थे अब फीडे विश्व कप और कैंडिडेट जीतकर उपलब्धियों के मामले में अपने साथी को पीछे छोड़ते नजर आते है, सिंदारोव का उभार भी कुछ वैसा ही है जैसे भारत में निहाल, प्रज्ञानन्दा और अर्जुन के बीच में से अचानक गुकेश नें एक रफ़्तार पकड़ी थी और कुछ ऐसे आगे निकले की विश्व चैंपियन बनकर ही दम लिया। तो चलिए इस लेख में हम जानेंगे की सिंदारोव नें कैंडिडेट कैसे अपने नाम किया और गुकेश और उनकी विश्व चैंपियनशिप के बारे में दुनिया इस समय क्या बात कर रही है और मेरा आकलन क्या कहता है? तस्वीरे : फ़ीडे chessbase.in/news/how-did-sindarov-become-the-cand…

1 month ago | [YT] | 272

Hindi ChessBase India

Sindarov 🔥

1 month ago | [YT] | 442

Hindi ChessBase India

सिंदारोव के नाम रहा कैंडिडेट का आधा पड़ाव , महिला वर्ग में दिव्या और वैशाली के पास है मौका
by Niklesh Jain - 06/04/2026
फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में आधा पड़ाव पार हो चुका है और निर्विवाद तौर उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें यह हिस्सा अपने कमाल के प्रदर्शन से अपने नाम किया है, अपनी ऊर्जा, शानदार ओपनिंग की तैयारी, बेहद कम समय लेकर रफ़्तार से चालें चलकर उन्होंने अपने से कहीं अनुभवी खिलाड़ियों को एकतरफ़ा अंदाज़ में पराजित कर सभी को ना सिर्फ़ चौंकाया है बल्कि सारी दुनिया में अपने नए प्रशंसकों का एक वर्ग खड़ा कर दिया है अब देखना यह है कि जब अब वह सबसे आगे है तब बचे हुए राउंड में उनसे हारने वाले खिलाड़ी प्रज्ञानन्दा, कारुआना और नाकामुरा उनके ख़िलाफ़ कैसा खेल दिखाते है , वैसे देखे तो फ़िलहाल सिंदारोव को रोकना मुश्किल नज़र आता है । महिला वर्ग में अनुभवी अन्ना मुज़्यचुक नें 4.5 अंक बनाकर बढ़त बना ली है लेकिन जादुई जीत दर्ज करते हुए भारत की वैशाली दूसरे स्थान पर पहुँच गई है जबकि दिव्या सयुंक्त तीसरे स्थान पर है, महिला वर्ग में एक तरह से कैंडिडेट अभी भी खुला हुआ है और इसे कोई भी दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करके आपने नाम कर सकता है। पढ़े यह लेख. chessbase.in/news/fide-candidates-2026-round-7-hin…

1 month ago | [YT] | 159

Hindi ChessBase India

Hi everyone, welcome to my new YouTube Community. Now you can post on my channel too. To get started, tell me in a post what you'd like to see next on my channel.
Visit my Community: youtube.com/@ChessBaseIndiaHindi/community

1 month ago | [YT] | 29

Hindi ChessBase India

Namaskar Dosto aaj bada lamba live chala . Abhi dekha ki ham community create karke bat kar sakte hai to socha start karte hai 😍

1 month ago | [YT] | 38

Hindi ChessBase India

सिंदारोव! सिंदारोव! सिंदारोव! कैंडिडेट में लगाई जीत की हैट्रिक
by Niklesh Jain - 03/04/2026
साइप्रस में चल रहे फ़ीडे कैंडिडेट में फ़िलहाल उज़्बेक्सितान की 20 वर्षीय सनसनी जावोखीर सिंदारोव का तूफ़ानी प्रदर्शन जारी है। विश्व कप विजेता सिंदारोव जैसे फ़ीडे कैंडिडेट का ख़िताब मुट्ठी में करने ही साइप्रस पहुंचे है। पहले पाँच राउंड में चार जीत और एक ड्रा के साथ उन्होंने शतरंज विश्लेषकों और प्रशंसकों सभी को चौंका दिया है। सिंदारोव नें आज यूएसए के विश्व नम्बर दो हिकारू नाकामुरा को पराजित करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है और अपनी एक अंक की बढ़त को बनाए रखा है उनके सबसे नजदीक 3.5 अंकों पर कारुआना है जबकि प्रज्ञानन्दा और अनीश उनसे दो अंक पीछे चल रहे है। कारुआना नें आज अपनी तीसरी जीत दर्ज की और मैथियास ब्लूबम को उनकी पहली हार का स्वाद चखाया, प्रज्ञानन्दा ने आज एसिपंको से ड्रा खेला । महिला वर्ग में लग्नो कैटरीना नें बिबिसारा को मात देकर स्पर्धा को वापस सबके लिए खोल दिया है। पढ़े यह लेख Photo Credit: Michal Walusza / Fide chessbase.in/news/fide-candidates-2026-round-5-hin…

1 month ago | [YT] | 132

Hindi ChessBase India

कैंडिडेट में सिंदारोव का तूफ़ान, प्रज्ञानंदा के बाद करूआना को हराया
Author Avatar by Niklesh Jain - 02/04/2026
फ़ीडे कैंडिडेट में पहले चार राउंड का सबसे बड़ा पड़ाव पूरा हो चुका है और यह पूरी तरह से 20 वर्षीय उज्बेकिस्तान सनसनी जावोखीर सिंदारोव के नाम रहा है, सिंदारोव 3.5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर पहुंच गए है। सिंदारोव के तूफान में अब तक एसिपेंको, प्रज्ञानन्दा और करुआना अपना खेल हार चुके है और फ़िलहाल पहले विश्राम दिन के पूर्व पहली बार कैंडिडेट खेल रहा यह युवा खिलाड़ी विश्व भर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। कुछ माह पहले भारत में विश्व कप जीतने के बाद सिंदारोव का उभार कुछ ठीक उसी तरह से है जैसा की गुकेश नें 2024 में दिखाया था और अब देखना यह है कि क्या सिंदारोव बाक़ी के 10 राउंड में अपना यही प्रभाव क़ायम रख पाएंगे? खैर चौंथे राउंड में अनीश गिरी नें भी अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए वापसी कर ली है। महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बीबीसारा और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक फ़िलहाल 2.5 अंकों के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रही है। अब अगला मुकाबला शुक्रवार 03 अप्रैल को खेला जाएगा। पढ़े यह लेख. Photo Credit: Michal Walusza / Fide chessbase.in/news/fide-candidates-2026-round-4-hin…

1 month ago | [YT] | 122

Hindi ChessBase India

Bibisara 🔥🔥

1 month ago | [YT] | 117